'वो डस्टबिन है, गटर जैसी गंदी सोच', सना मकबूल ने माही विज पर साधा निशाना? पोस्ट देख लोगों का दावा
एक्ट्रेस सना मकबूल ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी। यूजर्स का दावा है कि सना ने माही विज पर निशाना साधा है, जो उनकी बेस्ट फ्रेंड थीं। सना ने दोस्त का नाम लिए बिना उसे गटर जैसी सोच वाली और डस्टबिन बताया।